२४ अप्रैल २०१२।Mumbai का एक एरिया है बांद्रा। इस बांद्रा के लिंकिंग रोड पर, नेशनल कॉलेज के बाहर, शाम के सात बज रहे थे और राहुल मुखर्जी अपनी गर्लफ्रेंड शीना बोरा को यहाँ ड्रॉप करने आया था।
शीना ने राहुल को गुडबाय बोला और वो कार से उतरी और थोड़ी दूर खड़ी एक ओपल कोर्सा कार में जाकर बैठ गई, जिसमें उसकी अपनी फैमिली के तीन लोग बैठे हुए थे। शीना को लगा के वो एक नॉर्मल फैमिली मीटिंग के लिए जा रही है।
उस रात के बाद शीना बोरा को दुनिया में किसी ने भी ज़िंदा नहीं देखा।

अगले तीन साल तक हर किसी को यही बताया गया के शीना अमेरिका शिफ्ट हो गई है, वहाँ हायर स्टडीज़ कर रही है। लेकिन २०१५ में जब सच्चाई बाहर आई तब मुंबई के हाई सोसाइटी में भूचाल आ गया, क्योंकि इस मर्डर के पीछे जो औरत थी वो मुंबई की सबसे पावरफुल सोशलाइट्स में से एक थी, एक मीडिया कंपनी की सीईओ- इंद्राणी मुखर्जी। और सबसे चौंकाने वाली बात ये थी के शीना बोरा, जिसे इंद्राणी अपनी छोटी बहन बताती थी, दरअसल इंद्राणी की अपनी सगी बेटी थी।
दोस्तों, ये कहानी है इंद्राणी मुखर्जी की- एक ऐसी औरत जिसने अपनी पूरी ज़िंदगी में कई बार अपना नाम बदला, अपनी पहचान बदली, अपने ही बच्चों को अपने भाई बहन बताया, और आख़िर में जब उसकी झूठ की दीवार गिरने लगी, तब उसने वो कर दिया जो कोई सोच भी नहीं सकता। ये कहानी इतनी बड़ी और इतनी लेयर्ड है, इसमें इतने सारे डिटेल्स और इतने सारे राज है के हमने इसे दो पार्ट्स में बनाया हैं।
ये पहला पार्ट है, जिसमें हम देखेंगे के असम की एक ग़रीब घर की लड़की किस तरह मुंबई के सुपर रिच कम्युनिटी का हिस्सा बनी और उसने बनाया हुआ ये झूठ का महल कैसे और क्यों बिखरकर गिरने लगा। चलिए शुरू से समझते हैं।
कौन है इंद्राणी मुखर्जी ?

इंद्राणी का जन्म हुआ था असम के गुवाहाटी में एक मिडल क्लास असमिया परिवार में।उसका नाम रखा गया पोरी बोरा। ऑफिशियल रिकॉर्ड्स में उसका जन्म साल १९७२ लिखा हुआ है, लेकिन इंद्राणी के पहले पार्टनर सिद्धार्थ दास के मुताबित और कई साल बाद जो इन्वेस्टिगेशन्स हुई वो ये बताती है के वो असल में इससे करीब सात साल बड़ी थी, यानी उसका असली जन्म साल १९६५ से १९६८ के बीच का था। ये पहली बार नहीं था और ना ही आखरी बार जब इंद्राणी ने अपनी उम्र, अपना नाम, अपनी पहचान को अपनी सहूलियत के हिसाब से बदला।
पोरी बोरा गुवाहाटी के सुंदरपुर इलाके के हाउस नंबर ८ में बड़ी हुई। उसके पेरेंट्स थे उपेंद्र कुमार बोरा और दुर्गा रानी बोरा। बाहर से देखने पर उसकी लाइफ बिल्कुल नॉर्मल लगती थी- वो सेंट मैरीज़ इंग्लिश हाई स्कूल में पढ़ती थी, जो उस जमाने में गुवाहाटी के सबसे प्रेस्टीजियस गर्ल्स स्कूल्स में से एक था, और वो एक इंटेलिजेंट स्टूडेंट मानी जाती थी। १९८२ में दसवीं पास करने के बाद उसने कॉटन कॉलेज में एडमिशन लिया, जो असम के एलीट क्लास के बच्चों का कॉलेज था।

लेकिन इस पॉलिश्ड बाहरी इमेज के पीछे एक डिस्टर्बिंग सच्चाई छुपी हुई थी।इंद्राणी के जो बायोलॉजिकल फादर थे वो इंद्राणी के जन्म के बाद अचानक से घर छोड़कर चले गए थे।उनके गायब होने की वजहें आज तक साफ नहीं है। असम पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया था के दुर्गा रानी ने उपेंद्र कुमार बोरा से शादी उसके पहले पति- यानी इंद्राणी के असली बायोलॉजिकल पापा- के गायब हो जाने के बाद की थी, और इसी दौर में इंद्राणी के बिहेवियर में अजीब पैटर्न्स दिखने लगे थे।
इंद्राणीने २०२३ में एक किताब लिखी थी अनब्रोकन। उस किताब में ये दावा किया है के उसके स्टेपफादर उपेंद्र कुमार बोरा ने बचपन से ही उसका सेक्शुअल एब्यूज़ किया था, और उसकी मम्मी दुर्गा रानी को इसके बारे में पता चल गया था, लेकिन फैमिली की सोशल इमेज बचाने के लिए उन्होंने इस बात को हमेशा के लिए दबा दिया।लेकिन इस बात का इंद्राणी पर गहरा असर पड़ा था। वो अब इस माहौल से इस घर से निकल ने की कोशिश करने लगी थी। दसवीं क्लास में पढ़ते हुए वो एक बार मेघालय के एक लड़के के साथ घर से भाग गई थी।
१९८२ में उसने एक लोकल डॉक्टर के बेटे के साथ एक सीक्रेट टेम्पल मैरिज भी कर ली थी, जो सिर्फ छह महीने में टूट गई। कम उम्र से ही इंद्राणी का पैटर्न साफ था- घर से भागना, नई पहचान बनाना, और जब चीज़े मुश्किल हों जाय तो पूरी तरह गायब हो जाना।
गुवाहाटी के माहौल में अब उसका दम घुटने लगा था। वहाँ से निकलने के लिए इंद्राणी मेघालय के शिलॉन्ग शिफ्ट हो गई, लेडी कीन कॉलेज में पढ़ने के लिए। इसी कॉलेज में १९८६ में उसकी मुलाक़ात हुई सिद्धार्थ दास से।

दोनों साथ रहने लगे, लेकिन कभी लीगली शादी नहीं की। इंद्राणी, सिद्धार्थ को अपने पेरेंट्स के घर गुवाहाटी ले गई, उसे बबलू नाम से इंट्रोड्यूस किया, और अपने पेरेंट्स को यकीन दिला दिया के ये उसका असली पति है।अब सिद्धार्थ और इंद्राणी दोनों असम में इंद्राणी के माँ बाप के घर में रहने लगे। ११ फरवरी १९८७ को उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम रखा गया शीना दास बोरा। अगले साल, सितंबर १९८८ में उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम रखा गया मिखाइल बोरा।
लेकिन घर की फाइनेंसियल कंडीशन तेज़ी से बिगड़ने लगी। सिद्धार्थ दास को कोई स्टेबल काम नहीं मिल रहा था। उपेंद्र कुमार ने याने के इंद्राणी के सौतेले पापा ने अपने कुछ पैसे सिद्धार्थ को दिए एक रेस्टोरेंट खोलने के लिए।लेकिन वो रेस्टोरेंट भी चल नहीं पाया। १९८९ में इंद्राणी ने ठंडे दिमाग़ से एक फैसला किया- उसने सिद्धार्थ दास से नाता तोड़ दिया और अपने दोनों बच्चों को, जो उस वक्त सिर्फ एक और दो साल के थे, उन बच्चो को इंद्राणी ने हमेशा के लिए अपने पेरेंट्स उपेंद्र और दुर्गा रानी के पास गुवाहाटी में छोड़ दिया।
एक अनमैरिड यंग मदर होने के सोशल स्टिग्मा से बचने के लिए इंद्राणी ने अगले कुछ सालों में एक बहुत बड़ा डॉक्यूमेंट्री फ्रॉड खड़ा किया। १९९३ में एक एफिडेविट के ज़रिए बच्चों की कस्टडी उसके पेरेंट्स के नाम ट्रांसफर करवाई गई। धीरे धीरे स्कूल के डॉक्यूमेंट्स और बर्थ सर्टिफिकेट्स तक बदल दिए गए- अप्रैल २००४ में बने शीना के एक ऑफिशियल बर्थ सर्टिफिकेट में उपेंद्र और दुर्गा रानी को उसके बायोलॉजिकल पेरेंट्स बताया गया।असल में शीना और मिखाइल तो इंद्राणी के बच्चे थे लेकिन अब फ्रॉड करके इंद्राणी के माँ बाप के नाम शीना और मिखाइल के माँ बाप के तौर पर बताए गए।
यानी कानून और समाज दोनों की नज़र में इंद्राणी के अपने बच्चे उसके भाई बहन बन चुके थे। दोस्तों, यही झूठ आगे चलकर इंद्राणी की पूरी नई ज़िंदगी की नींव बना।
कोलकाता की खुली हवा
अपने अतीत को मिटाने के बाद इंद्राणी जून १९९० में कोलकाता शिफ्ट हो गई। वहाँ पेइंग गेस्ट की तरह रहते हुए वो कंप्यूटर कोर्सेज़ करने लगी। कोलकाता के फ्री माइंडेड और कॉस्मोपॉलिटन समाज में अपनी जगह बनाने की कोशिश करने लगी।इंद्राणी की एस्पिरेशंस बहुत बड़ी थी। उसे रिच लाइफ चाहिए थी।
उसने अमीर बिज़नेसमंस से डेट करना शुरू किया। यहीं उसकी मुलाक़ात हुई संजीव खन्ना से, वो एक बिज़नेसमन था और रईस था। दोनों ने १९९३ में शादी कर ली- इंद्राणी के लिए अपर मिडल क्लास सोसाइटी में ये पहली लेजिटिमेट एंट्री थी। १९९७ में उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम रखा गया विधी। इस पूरे दौर में इंद्राणी अपने नए सोशल सर्कल में यही बताती रही के उसकी इकलौती औलाद विधी है- शीना और मिखाइल का कहीं ज़िक्र तक नहीं था।
इंद्राणी की महत्वकांक्षा कोलकाता की बाउंड्रीज़ से कहीं बड़ी थी। वो एक ह्यूमन रिसोर्स कंसल्टेंट के तौर पर करियर बनाने लगी, जिसमें हाई लेवल कॉर्पोरेट नेटवर्किंग करनी पड़ती थी।इंद्राणी को समझ आ गया था के अगर बहुत ज़्यादा अमीर बनना है तो सिर्फ़ कोलकाता में रहकर शायद वो पॉसिबल नहीं हो पाएगा। उसने अपने हसबैंड संजीव खन्ना को मुंबई शिफ्ट होने के लिए मना लिया। २००१ में खन्ना फैमिली मुंबई शिफ्ट हो गई।
मुंबई का हाई क्लास
मुंबई में आकर इंद्राणी को आगे बढ़ने का खुला आसमान मिल चुका था। बहुत ही जल्द मुंबई के अमीर बिज़नेसमंस और कॉर्पोरेट नेटवर्क में इंद्राणी की एंट्री हो चुकी थी। यहाँ पर अब संजीव खन्ना के साथ उसकी शादी बढ़ती महत्वकांक्षाओं के बोझ तले टूटने लगी, झगड़े होने लगे और २००२ में उनका डिवोर्स फाइनल हो गया।
अब आता है इंद्राणी की ज़िंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट। साल था २००२, जगह थी मुंबई के कफ परेड में ताज प्रेसिडेंट होटल का लाइब्रेरी बार। यहाँ इंद्राणी की मुलाक़ात हुई पीटर मुखर्जी से। पीटर लंदन में पैदा हुआ एक ब्रिटिश सिटीज़न था, इंद्राणी से सोलह साल बड़ा।
पीटर इंडियन टेलीविज़न इंडस्ट्री का में एक बहुत बड़ा नाम था। वो स्टार इंडिया का सीईओ था। उसी के दौर में स्टार प्लस पर कौन बनेगा करोड़पति लॉन्च हुआ था, अमिताभ बच्चन के साथ। क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज़ के दम पर उसने स्टार इंडिया को इंडिया का नंबर वन चैनल बना दिया था। पीटर पहले भी शादीशुदा रह चुका था- अपनी पहली बीवी शबनम से उसके दो बड़े बेटे थे, राहुल और रबिन।

इंद्राणी के चार्म से इंप्रेस होकर पीटर ने चौथी डेट पर ही उसे प्रपोज़ कर दिया। नवंबर २००२ में दोनों की शादी हो गई और इंद्राणी की बेटी विधी खन्ना अब लीगली विधी मुखर्जी बन गई। इंद्राणी और पीटर बहुत जल्दी मुंबई एलीट सोसाइटी का सबसे चर्चित पावर कपल बन गए। वो दोनों मुंबई, यूके के ब्रिस्टल और स्पेन के मार्बेला के बीच हमेशा ट्रैवल करते रहते थे। इंद्राणी ने अपनी असम वाली ग़रीब पहचान को पूरी तरह दफना दिया था और खुद को एक पॉलिश्ड, रिच सोशलाइट के तौर पर रीब्रांड कर लिया था। २०१२ के आसपास उसने पीटर से शादी के आधार पर ब्रिटिश सिटिज़नशिप भी हासिल कर ली।
INX मीडिया का खेल
२००७ में पीटर ने स्टार इंडिया से इस्तीफा दे दिया, और पीटर और इंद्राणी ने साथ मिलकर एक नया ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क शुरू किया- आईएनएक्स मीडिया। पीटर बना चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर, और इंद्राणी, जिसे मीडिया इंडस्ट्री में पहले कोई एक्सपीरियंस नहीं था, वो बन गई कंपनी की सीईओ। कंपनी ने फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट यानी एफडीआई के ज़रिए शुरुआती राउंड्स में ही करीब सत्रह करोड़ डॉलर जुटा लिए, जिसके लिए फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड यानी एफआईपीबी की मंज़ूरी ज़रूरी थी।
आईएनएक्स मीडिया का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर शुरू से ही डाउटफुल था। सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस यानी एसएफआईओ की जांच में सामने आया के कंपनी की सब्सिडियरी न्यूज़एक्स को बेचने में सरकार को करीब १६९ करोड़ रुपए का जानबूझकर नुकसान पहुँचाया गया था। मॉरीशस बेस्ड न्यू वर्नोन कैपिटल और डूनर्न जैसी शेल कंपनियों के ज़रिए करीब पौने तीन सौ करोड़ रुपए विदेश भेजे गए।
आईएम मीडिया नाम की एक फ्रंट कंपनी ने न्यूज़एक्स की असली होल्डिंग स्ट्रक्चर छुपाने के लिए भारी प्रीमियम पर ११२ करोड़ रुपए पंप किए। इंद्राणी इनकॉन और इंडिया ग्रोथ फंड नाम की दो और कंडयूट कंपनियों ने पैंतालीस करोड़ और साढ़े ग्यारह करोड़ रुपए इस पूरे स्ट्रक्चर में डाले। कंपनी की एक पूर्व बोर्ड मेंबर मंजुला राव पर भी करीब १९७ करोड़ रुपए के डाउटफुल अनसिक्योर्ड लोन्स लेने का इल्ज़ाम लगा, जिसे उन्होंने डॉक्टर्ड रिकॉर्ड्स बताकर सिरे से नकार दिया।
कंपनी के अंदर हालात इतने अजीब थे के स्टाफ मेंबर्स इंद्राणी और पीटर को मज़ाक में बंटी और बबली बुलाने लगे थे- बॉलीवुड की उस मशहूर कॉन-आर्टिस्ट फिल्म के किरदारों के नाम पर। इसी दौर की एक और घटना आगे चलकर एक बहुत बड़ा पॉलिटिकल स्कैंडल बनी। २००८ में, एफआईपीबी अप्रूवल में कुछ इर्रेगुलैरिटीज़ सामने आने पर, पीटर ने डिसाइड किया के तत्कालीन फाइनेंस मिनिस्टर पी चिदंबरम से मिला जाय। इंद्राणी और पीटर दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में चिदंबरम के ऑफिस पहुँचे।
बाद में इंद्राणी ने इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसीज को दिए अपने स्टेटमेंट में कहा था के चिदंबरम ने उनसे कहा था के इस मसले को सुलझाने के लिए उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के बिज़नेस में मदद करनी होगी। इसके बाद इंद्राणी और पीटर की मुलाक़ात कार्ति चिदंबरम से होटल हयात में हुई, जहाँ कार्ति ने कथित तौर पर दस लाख डॉलर की डिमांड की। इतनी बड़ी रकम सीधा इंटरनेशनल ट्रांसफर करना मुमकिन नहीं था, तो कार्ति ने दो कंपनियों के नाम सुझाए जहाँ पेमेंट्स की जा सके।

इंद्राणी करोड़ों रूपियो में खेल रही थी मुंबई में। लेकिन जल्द ही उसका अपने अतीत से सामना होने वाला था।
अतीत से मुलाक़ात
इंद्राणी के बेटे शीना और मिखाइल, जिन्हें इंद्राणी बचपन में ही गुवाहाटी छोड़ आई थी।वो दोनों २००६ में, बेहतर एजुकेशन और फाइनेंशियल सपोर्ट की उम्मीद में,मुंबई आ गए इंद्राणी के पास।एक माँ अपने बेटो को बहुत साल बाद जब मिलती है तब उसकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता लेकिन यहाँ पर जैसे ही इंद्राणी ने इन दोनों को देखा, वो टेंशन में आ गई। उसे डर था के कहीं उसकी सच्चाई सबके सामने आ ना जाय।
पीटर मुखर्जी से शादी करते हुए उसने शीना और मिखाइल के बारे में कुछ भी नहीं बताया था।एक झूठ को छिपाने के लिए उसने दूसरा बहुत बड़ा झूठ रचा- उसने शीना और मिखाइल को पीटर से, और पूरी मुंबई हाई सोसाइटी से अपनी छोटी बहन और छोटा भाई बताकर इंट्रोड्यूस किया।
२००९ में आईएनएक्स मीडिया के अंदर पैसों की तंगी, स्टाफ की बगावत और गवर्नमेंट इन्वेस्टिगेशन्स के चलते पीटर और इंद्राणी ने अचानक कंपनी से इस्तीफा दे दिया और अपनी हिस्सेदारी बेच दी। वो भारी भरकम पैसा लेकर कंपनी से निकल गए, लेकिन मुंबई में उनकी कॉर्पोरेट रेप्युटेशन हमेशा के लिए तबाह हो चुकी थी।
शीना मुंबई के नए माहौल में जल्दी ढल गई। उसने सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीए किया, २००६ से २००९ के बीच, और आगे चलकर रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और फिर मुंबई मेट्रो वन जैसी कंपनियों में कॉर्पोरेट जॉब्स की। लेकिन मिखाइल का मुंबई में होना इंद्राणी के लिए बहुत ज़्यादा खतरनाक साबित हुआ।
मिखाइल का टॉर्चर
२००६ में इंद्राणी ने मिखाइल को इंद्राणी ने बैंगलोर के एक स्कूल में भारती किया था। मिखाइल को वहाँ का माहौल पसंद नहीं आया, उसने प्रोटेस्ट किया के उसे वापस गुवाहाटी जाना है। इंद्राणी ने उसे मैनिपुलेट किया के पहले वो एक बार मुंबई आ जाए, दिमाग़ को थोड़ा फ्रेश करने के लिए। मिखाइल जब मुंबई पहुँचा तो इंद्राणी का ड्राइवर श्यामवर राय उसे एक होटल ले गया।
अगले दिन इंद्राणी मिखाइल को मुंबई के फीनिक्स मॉल में आईएनएक्स के ऑफिस ले गई, जहाँ उसकी मुलाक़ात कराई अपने एक्स हसबैंड संजीव खन्ना से- लेकिन खन्ना को "क्लाइंट" बताकर, और मिखाइल को अपना "भाई" बताकर। इंद्राणी ने मिखाइल को पंद्रह सौ रुपए दिए और कहा के खन्ना उसे डिस्को ले जाएगा।

डिस्को में खन्ना ने मिखाइल को टकीला ऑफर किया। सिर्फ दो शॉट्स पीने के बाद मिखाइल बेहोश हो गया। जब उसकी आंख खुली तो वो एक बंद कमरे में था। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे, उसका सर मुंडवाया जा चुका था, और उसे भूरे रंग के कपड़े पहनाए गए थे। डर के मारे जब उसने चीखना शुरू किया तो वार्ड बॉयज़ ने उसे पीटा और सेडेटिव्स इंजेक्ट किए जिससे उसे नींद आ जाय। जब वो फिर से होश में आया तो डॉक्टर्स के एक पैनल ने उसे बताया के उसकी "बहन" इंद्राणी ने उसे मसीना हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उस हॉस्पिटल के साइकियाट्रिक डिपार्टमेंट में – ये कहकर के वो एक गंभीर ड्रग एडिक्ट है।
मिखाइल को करीब एक महीने तक वहाँ बंधक बनाकर रखा गया, टॉर्चर किया गया। उसे बार बार इंजेक्शंस दिए गए, इलेक्ट्रिक शॉक की थेरेपी दी गई, और उसे सीरियस मेंटली इल पेशेंट्स के साथ रखा गया। इसके पीछे इंद्राणी का मक़सद साफ था- वो मिखाइल को मेडिकली इंसेन साबित करना चाहती थी, ताकि अगर आगे चलकर कभी उसने दावा किया के इंद्राणी उसकी माँ है, तो समाज उसे एक सर्टिफाइड साइकियाट्रिक पेशेंट मानकर नज़रअंदाज़ कर दे।
आख़िरकार मिखाइल को छोड़ा गया, बुरी तरह ट्रॉमेटाइज़्ड हालत में, और वो असम वापस लौट गया, हमेशा अपनी माँ से डरते हुए। उसने बाद में गवाही दी के उसे यकीन था के इंद्राणी उसे भी मार डालती अगर वो मुंबई में रुक जाता।एक माँ ने अपने सगे बेटे के साथ इस लेवल की वहशी हरकत की थी।
शीना का अफेयर
मुंबई में एक और कहानी लिखी जा रही थी। इंद्राणी की बेटी शीना बोरा जिसे वो दुनिया के सामने अपनी बहन बताती थी उसका और पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल का चक्कर चल रहा था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे।

ज़रा इस सिचुएशन को समझिए। दुनिया की नज़र में शीना इंद्राणी की छोटी बहन थी और राहुल पीटर का बेटा। अगर शीना और राहुल की शादी होती, तो पब्लिक नैरेटिव में वो एक नॉर्मल रिश्ता होता। लेकिन असलियत में शीना इंद्राणी की सगी बेटी थी। यानी अगर ये शादी हो जाती, तो इंद्राणी एक ही वक्त में राहुल की स्टेपमदर भी होती और उसकी सास भी। मुखर्जी फैमिली के प्रॉपर्टी और ट्रस्ट में शीना का एक लीगल, परमानेंट हिस्सा बन जाता। शीना अब सिर्फ एक छुपाई हुई बेटी नहीं रह गई थी, वो इंद्राणी के लिए एक डायरेक्ट थ्रेट बन चुकी थी।
इंद्राणी ने इस रिश्ते का पुरज़ोर विरोध किया। शीना ने भी अब अपनी असली पहचान का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था- उसने इंद्राणी को धमकाया के अगर उसने गुवाहाटी की एक प्रॉपर्टी शीना के नाम नहीं की और उसकी दूसरी पैसों की डिमांड्स पूरी नहीं की, तो वो सबको सच बता देगी के इंद्राणी उसकी माँ है।इंद्राणी ने शीना की धमकियो के सामने झुकने से साफ़ माना कर दिया।
खुल गया राज
इंद्राणी अपनी बात नहीं मान रही है ये देखकर शीना ने आख़िरकार राहुल को ये सच बता दिया के इंद्राणी उसकी माँ है, और उसने सभी से ये बात छिपायी है। ये बात सुनकर राहुल शॉक में पद गया था। राहुल ने अपने पापा पीटर से इस बारे में बात की। लेकिन पीटर, जो पूरी तरह इंद्राणी के इन्फ्लुएंस में था, उसने इस बात को सिरे से झूठ बताकर टाल गया।
कुछ वक्त के लिए शीना का सीक्रेट बचा रहा। लेकिन तनाव इतना बढ़ चुका था के इंद्राणी को लगने लगा था- अब शीना का वजूद उसकी अपनी सर्वाइवल के लिए खतरा बन चुका है। और यहीं से शुरू होती है वो साज़िश जो कुछ ही दिनों में शीना बोरा की जान लेने वाली थी।
दोस्तों, ये था इंद्राणी मुखर्जी की कहानी का पहला पार्ट। अगले पार्ट में हम देखेंगे के इंद्राणी ने शीना का मर्डर, अपनी सगी बेटी का मर्डर कैसे प्लान किया, कैसे उसने तीन साल तक इस मर्डर को दुनिया से छुपाया, कैसे एक ड्राइवर के कन्फेशन ने पूरा राज़ खोल दिया, और कैसे आज, जेल से बाहर आने के बाद, इंद्राणी एक स्टेज परफॉर्मर के तौर पर दोबारा सुर्ख़ियों में है।
संसाधन / Resources
1. Unbroken: The Untold Story — Indrani Mukerjea
2. Supreme Court of India order granting bail to Indrani Mukerjea, 18 May 2022
3. Bombay High Court order granting bail to Peter Mukerjea, 6 February 2020
4. CBI charge sheets and Special CBI Court proceedings in the Sheena Bora case
5. Contemporary reporting by The Indian Express, India Today, NDTV and Hindustan Times
6. The Indrani Mukerjea Story: Buried Truth — Netflix documentary series, 2024
अंतिम तथ्य-जांच: 7 अक्टूबर 2026



Reader discussion
अपनी बात साझा करें
कहानी पर अपनी राय या संदर्भ लिखें। तथ्यात्मक सुधार के लिए article link और विश्वसनीय आधार के साथ collab@rajtantrastories.in पर लिखना सबसे प्रभावी रहेगा।