जोशभरी कवयित्री
एक खूबसूरत, नौजवान और गरीब घर की एक लड़की जिसके अरमान बहुत बड़े हैं, जो लाइफ में कुछ करना चाहती थी. ऐसी ये लड़की अपने कॉलेज के टाइम से कविताएँ लिखना शुरू करती है. उन कविताओं को कॉलेज के प्रोग्राम्स में पेश किया जाता है और वो पॉपुलर होने लगती है. उसकी कविताएँ शौर्य रस से भरी हुई थीं, देशभक्ति से भरी हुई थीं और अब तो उसे अलग अलग प्रोग्राम्स का इनविटेशन भी आने लगते हैं.
वो शादियों में, मुशायरों में और कवि सम्मेलनों में अपनी कविताएँ पेश करती है. अलग अलग कॉलेजेस से उसे invite किया जाता है और ऐसे ही जब वो एक कॉलेज में परफॉर्म कर रही थी तब उसपर एक हैवान की नजर पड़ती है.

वो उस कॉलेज का मालिक था. उसके ऐसे कई कॉलेजेस थे और वो उस लड़की को बाकी के कॉलेजेस में भी शोज करने के लिए बुलाता है. उम्मीद से दोगुना पैसा देता है. उस गरीब लड़की को ये लगता है के उसकी कविताएँ लोगों को पसंद आ रही हैं इसीलिए उसे इतने पैसे मिल रहे हैं लेकिन असल में बात कुछ और थी. देखते ही देखते वो लड़की उस कॉलेज के मालिक के प्यार में पागल हो जाती है लेकिन उसे पता नहीं था के यही प्यार एक दिन उसकी जान ले लेगा। इस लड़की का नाम है मधुमिता शुक्ला और इस हैवान का नाम है अमरमणि त्रिपाठी।
अमरमणि त्रिपाठी

अमरमणि त्रिपाठी कोई पैदाइशी रईस नहीं था. वो ईस्टर्न यूपी के गोरखपुर का रहने वाला था. उसके कॉलेज के दिनों से ही अमरमणि त्रिपाठी ने अपना एक गैंग बनाकर क्राइम की शुरुआत कर दी थी. उसे एक उस्ताद मिल गया जिसका नाम था हरिशंकर तिवारी। उन दिनों ईस्टर्न यूपी में ब्राह्मण और ठाकुरों में बड़ा संघर्ष हुआ करता था.
आए दिन मर्डर्स होते रहते थे. दोनों जातियों में अपने अपने बाहुबली तैयार हो चुके थे. हरिशंकर तिवारी ब्राह्मण समाज का बाहुबली था और कल्याण सिंह के बीजेपी गवर्नमेंट में कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुका था। अमरमणि त्रिपाठी भी ब्राह्मण था और इसीलिए उसने हरिशंकर तिवारी का हाथ थाम लिया।
अब वो हरिशंकर तिवारी के लिए क्राइम करने लगा. दूसरी तरफ ठाकुरों का बाहुबली था वीरेंद्र प्रताप शाही। हरिशंकर और वीरेंद्र प्रताप के गुटों में अक्सर झड़पें हुआ करती थी. दोनों गुट एक दूसरे से रास्ते पे भी टकराते थे और गवर्नमेंट कांट्रैक्ट्स और पॉलिटिक्स में भी।

१९८९ के चुनाव में जब अमरमणि जीत गया तबसे उसका राजनैतिक क़द बढ़ने लगा था। अमरमणि के गॉडफादर हरिशंकर तिवारी को ये बात अब चुभने लगी थी। अपना चेला अपने से बड़ा हो रहा है और अपनी वैल्यू कम हो रही है ये बात हरिशंकर को खटकने लगी थी। अमरमणि ने भाँप लिया था के अब हरिशंकर का साथ ज़्यादा दिन नहीं है।
और अगर साथ रहे तो हरिशंकर अमरमणि को कभी बड़ा नहीं होने देगा। अमरमणि ने वीरेंद्र प्रताप से पहले से ही दोस्ताना रिश्ते रखे हुए थे। ठाकुर और ब्राह्मणों के बीच इतनी दुश्मनी होने के बावजूद और अपना सबसे बड़ा राजनैतिक विरोधी होने के बावजूद भी अमरमणि ने वीरेंद्र प्रताप से दोस्ती बनाकर रखी थी। आख़िरकार एक दिन अमरमणि का अपने गुरु से हरिशंकर तिवारी से झगड़ा हुआ और उसने वीरेंद्र प्रताप का हाथ थाम लिया।
वहशी दरिंदा
मधुमिता शुक्ला उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव लखीमपुर से आती थी। उसके पिता केपी शुक्ला राज्य सरकार में क्लास ४ एम्प्लोयी थे। गाँव से होने के बावजूद मधुमिता के सपने बहुत बड़े थे। वो पढ़ाई में अच्छी नहीं थी इसीलिए १२वीं क्लास के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। उसे कविताएँ लिखने में बड़ी दिलचस्पी थी। वो क़रीब १३-१४ साल की थी तब से कविताएँ लिखा करती थी और उसे घरवालों को और दोस्तों को सुनाती थी। धीरे धीरे उसकी कविताएँ पॉपुलर होने लगी, अलग अलग कवि सम्मेलनों में उसे इन्वाइट किया जाने लगा। और ऐसे ही एक सम्मेलन में उसकी मुलाक़ात हुई अमरमणि त्रिपाठी से।
मधुमिता को देखते ही अमरमणि की हवस जाग उठी। किसी नौजवान लड़की को हासिल करना और उसके साथ संबंध बनाना अमरमणि के लिए नई चीज नहीं थी। उसने मधुमिता को अपने दूसरे कॉलेजेस में भी आमंत्रित किया। प्रोग्राम के बाद डिनर के लिए उसने मधुमिता को अपने घर बुला लिया।
इतने बड़े पोलिटिकल लीडर की तरफ़ से डिनर पर बुलाया जाना मधुमिता जैसी ग़रीब घर की लड़की के लिए बहुत बड़ी बात थी। अमरमणि अब अक्सर मधुमिता को अपने घर बुलाया करता था। उसे पैसे देता था। और धीरे धीरे उन दोनों के बीच नज़दीकियाँ बढ़ने लगी।
ये सब कुछ अमरमणि की बीवी मधुबनी को पता था बावजूद इसके उसने कुछ भी नहीं बोला। अमरमणि ने क़रीब सवा लाख रुपये में मधुमिता के लिए लखनऊ में एक घर ख़रीदा पेपर मिल कॉलोनी में और मधुमिता अब वहाँ रहने लगी थी।
अमरमणि अक्सर लखनऊ आता रहता था और मधुमिता के घर रात गुजारता था। २००२ के विधान सभा चुनाव घोषित हुए और अमरमणि बीएसपी के टिकट से चुनाव जीत गया और मायावती की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर बन गया। सब कुछ आलबेल चल रहा था। मधुमिता को पैसे की कोई कमी नहीं थी। उसके भाई को भी अमरमणि ने सरकारी नौकरी लगवा दी थी। और ऐसे में मधुमिता प्रेग्नेंट हो गई।
एबॉर्शन
अमरमणि को जब ये बात पता चली तब उसने मधुमिता को एबॉर्शन करवाने को कहा। वो उसके लिए सिर्फ़ एक खिलौना थी, मनोरंजन का एक साधन थी। प्यार मोहब्बत का कोई रिश्ता अमरमणि के दिल में नहीं था। मधुमिता जैसी कई लड़कियों के साथ वो खेल चुका था। दिक्कत ये थी के मधुमिता अमरमणि से सच्चा प्यार करती थी और उसके साथ गृहस्थी बसाने के बारे में सोचती थी।
अमरमणि ने साफ़ साफ़ शब्दों में उसे बता दिया के वो एबॉर्शन करवाए और शादी वाले ख्याल मन में से निकाल दे। लेकिन मधुमिता नहीं मानी। कुछ महीने बीते और ये प्रेग्नेंसी वाली बात अमरमणि की बीवी मधुबनी तक पहुँची। अपने पति की सारी नाजायज हरकतें आज तक मधुबनी सहती आ रही थी।
लेकिन उसके बेटे के अलावा और कोई अमरमणि का वारिस हो ये बात मधुबनी को मंजूर नहीं थी। उसने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाया। आए दिन अमरमणि और मधुबनी के झगड़े हुआ करते थे। बात इतनी बढ़ गई के मधुबनी ने घर छोड़ने का फैसला ले लिया। अमरमणि की बीवी का उससे अलग होना अमरमणि की पब्लिक इमेज के लिए सही नहीं था।
अमरमणि ने मधुबनी को भरोसा दिलाया के वो मधुमिता को एबॉर्शन करने के लिए मना लेगा और इसके बाद कभी भी वो मधुमिता से कोई संबंध नहीं रखेगा। मधुबनी इस बात पर मान गई। इस तरफ़ अमरमणि की तरफ़ से बार बार मधुमिता शुक्ला पर एबॉर्शन करने के लिए प्रेशर बनाया जा रहा था। लेकिन मधुमिता अपने हठ पर अड़ी रही और उसने एबॉर्शन नहीं करवाया।
ये बात अब अमरमणि के पोलिटिकल करियर के आड़े आ रही थी लेकिन उससे ज़्यादा उसका ईगो हर्ट हो चुका था। वो मधुमिता को एक प्रॉस्टिट्यूट से ज़्यादा कुछ नहीं मानता था। एक आम लड़की अमरमणि जैसे कद्दावर नेता के ख़िलाफ़ हो जाए, एक कैबिनेट मिनिस्टर के ख़िलाफ़ हो जाए.. ये बात उसे चुभ रही थी। और फाइनली अमरमणि ने अपनी बीवी मधुबनी के साथ एक प्लान बनाया मधुमिता को ख़त्म करने का।
मर्डर का प्लान
९ मई २००३ के दिन कुछ लोग मधुमिता शुक्ला के घर पर आए जो पेपर मिल कॉलोनी, लखनऊ में था। मधुमिता के साथ उसकी छोटी बहन निधि और उनका नौकर देशराज भी रहता था। जब ये लोग आए तब निधि किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी। डोरबेल बजी और देशराज ने दरवाजा खोला।
उन लोगों ने एक चिट्ठी देशराज को दे दी। देशराज ने वो चिट्ठी मधुमिता शुक्ला को दी। वो चिट्ठी पढ़ने के बाद मधुमिता दरवाज़े तक आई और उसने दरवाजा खोला और उन लोगों को घर के अंदर आने दिया। वो लोग घर में आकर बैठे। देशराज उनके लिए चाय बनाने किचन में गया।
कुछ मिनट बाद गोलियों की और मधुमिता के चीखने की आवाज़ें आई। देशराज भागकर किचन से हॉल में आया और उसने देखा के वो लोग चले गए थे और मधुमिता नीचे गिरी हुई थी और सभी जगह पर मधुमिता का खून बह रहा था। ये देख कर देशराज ने आस पड़ोस के सभी लोगों को बुलाया और मधुमिता को हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश की लेकिन ऑन द स्पॉट मधुमिता मर चुकी थी।
कैबिनेट मिनिस्टर की पॉवर
पुलिस को बुलाया गया। मधुमिता के नौकर देशराज ने उन्हें सब कुछ विस्तार से बताया। देशराज ने मधुमिता और अमरमणि त्रिपाठी के प्रेम संबंधों के बारे में भी पूरे विस्तार से जानकारी दी। अमरमणि का नाम सुनते ही पुलिस बहुत ही संभल कर चल रही थी।
पोस्टमार्टम के दरम्यान ये पता चला के मधुमिता सात महीने की गर्भवती थी। बच्चे का DNA सैंपल लिया गया लेकिन पैटरनिटी टेस्ट करवाने के लिए भेजा नहीं गया। सरप्राइज़िंगली पुलिस का इन्वेस्टीगेशन करने का रवैया बहुत ही कैजुअल था। शायद उन्हें ऐसी ही इंस्ट्रक्शन्स दी गई थी।
अमरमणि त्रिपाठी उस वक्त उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर थे और उनकी प्रशासन पर पूरी पकड़ थी। पूरी तैयारी की जा रही थी इस केस को ठंडे बस्ते में बंद करने की। लेकिन मधुमिता की माँ और बहन चुप बैठने वालों मैं से नहीं थे। उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं का दरवाजा खटखटाया।
कई विरोधी पार्टी के नेताओं से वो जाकर मिले और सपोर्ट जुटाने की कोशिश की। इस केस को ज़िंदा रखने में वहाँ की मीडिया ने बहुत बड़ा रोल प्ले किया। वो इस केस को हर रोज़ के अखबारों में कवर करते ही रहे। ऐसे में मधुमिता की माँ और उसकी बहन निधि ने पब्लिकली ये आरोप लगाया के मधुमिता की हत्या के पीछे अमरमणि त्रिपाठी की बीवी मधुबनी का हाथ है।
इस आरोप का कारण ये था के मधुमिता प्रेग्नेंट होने के बाद कई बार अमरमणि की बीवी मधुबनी मधुमिता के घर आती थी और उससे झगड़ा करती थी, गालियाँ देती थी और एबॉर्शन करने के लिए कहती थी। जब ये आरोप पब्लिकली लगाया गया तब अमरमणि के ख़िलाफ़ पब्लिक का गुस्सा बहुत बढ़ गया। लोग रास्ते पर उत्तर आए। मायावती सरकार पर अमरमणि को कैबिनेट से बाहर निकालने के लिए प्रेशर बढ़ रहा था।
लेकिन मायावती अमरमणि को नहीं निकालना चाहती थी। मायावती की तरफ़ से पब्लिकली ये स्टेटमेंट दिया गया के अमरमणि तब तक कैबिनेट में बने रहेंगे जब तक उन पर लगे आरोप साबित नहीं हो जाते।
पुलिस की लापरवाही
बढ़ते दबाव के मद्देनज़र, पुलिस की तरफ़ से एक और झूठी अफ़वाह फैलाई गई। अफ़वाह ये थी के मधुमिता शुक्ला ने IIT कानपुर के एक स्टूडेंट से शादी कर ली थी जिसका नाम था अनुज मिश्रा। मधुमिता के पेट में जो बच्चा था वो उसी शादी का था और ये शादी लखनऊ के एक ब्राह्मण ने करवायी थी जिसका नाम था गया प्रसाद दीक्षित। ये अफ़वाह सभी जगह फैलाई गई जिससे अमरमणि त्रिपाठी से लोगों का ध्यान हट जाय।
पत्रकारों की तरफ़ से उस गया प्रसाद दीक्षित का बयान लिया गया और साबित हुआ के ऐसी कोई शादी उसने नहीं करवायी थी। एक तरकीब नहीं चली तो पुलिस की तरफ़ से दूसरी तरकीब निकाली गई। एक समाजवादी पार्टी के लीडर का नाम लिया गया और ये बताया गया के उसका इस हत्या के साथ संबंध है। इस नेता पर पहले से कुछ संगीन जुर्म के मुकदमे चल रहे थे तो पुलिस को ये लगा के ये वाली तरकीब काम कर जाएगी।
लेकिन उस वक्त के समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने इस मामले में ध्यान देना शुरू किया। उनकी पार्टी का नाम लेकर पुलिस ने बहुत बड़ी गलती कर दी थी। उस वक्त केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और मायावती ने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया हुआ था। मुलायम सिंह ने केंद्र पर CBI इंक्वायरी कराने के लिए दबाव बनाना शुरू किया उतना ही नहीं तो उनके भरोसेमंद पुलिस ऑफिसर्स से उस समाजवादी पार्टी के नेता का नाम भी हटवा दिया।
आए दिन सड़क पर प्रदर्शन हो रहे थे।मधुमिता की माँ ने और बहन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में केस फाइल की थी और उसके साथ कई और पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशंस कोर्ट में फाइल की गई थी। मायावती सरकार ने दबाव में आकर लखनऊ के स्पेशल सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अनिल अग्रवाल और दूसरे चार पुलिस ऑफिसर्स को सस्पेंड कर दिया और केस को क्राइम ब्रांच से CID को ट्रांसफर किया गया।

CID के पास केस आते ही इन्वेस्टीगेशन में नई जान आ गई। मधुमिता के घर से कई ऐसी चीज़ें बरामद हुईं जो अमरमणि ने मधुमिता को गिफ्ट की थी। उतना ही नहीं तो मधुमिता की एक डायरी भी CID के हाथ लगी। इस डायरी ने केस का पूरा रुख बदल दिया। उसमें मधुमिता और अमरमणि की सारी बातें लिखी हुई थी।
मधुमिता ने अमरमणि को एक नाम दिया हुआ था विक्टर। अमरमणि की बीवी मधुबनी को नाम दिया हुआ था एम। इस डायरी ने CID को सब कुछ बता दिया। मधुमिता के बच्चे का डीएनए सैंपल लिया गया था लेकिन टेस्ट के लिए भेजा नहीं था। जब CID ने इसकी पैटरनिटी टेस्ट करवाया तब वो डीएनए अमरमणि के डीएनए से मैच हो गया। ये बात जब मीडिया में आई तब मायावती के पास और कोई ऑप्शन बचा नहीं था। उन्होंने अमरमणि को अपनी कैबिनेट से निष्कासित कर दिया।
लेकिन उस वक्त भी उन्होंने ये कहा था के मधुमिता का मर्डर अमरमणि ने किया है इसका कोई एविडेंस नहीं है। अगर मधुमिता की माँ मुझे लिखित में दे दे के अमरमणि निर्दोष है तो मैं अमरमणि को वापस अपने कैबिनेट में ले लूँगी।
इस स्टेटमेंट के पीछे एक वजह थी। मधुमिता की माँ और बहन निधि को अमरमणि के लोगों की तरफ़ से कभी प्यार से तो कभी डराकर ये बोला जा रहा था के वो अमरमणि को क्लीन चिट दे दें। जब वो नहीं मानी तो उन्हें भी जान से मारने की धमकियाँ मिलने लगी। उस वक्त उत्तर प्रदेश CID के महानिदेशक थे महेंद्र लालका। मायावती सरकार की तरफ़ से उन पर ये दबाव बनाया जा रहा था के वो अमरमणि त्रिपाठी को क्लीन चिट दे दें। लेकिन महेंद्र लालका नहीं माने। मायावती सरकार ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया। एक अमरमणि को बचाने के लिए मायावती सरकार इस हद तक गिर चुकी थी।
जनता का सपोर्ट
लेकिन महेंद्र लालका को सस्पेंड करना मायावती सरकार को भारी पड़ा। अब लोगों का CID इन्वेस्टीगेशन से भी भरोसा उठ चुका था।लोगों ने अब इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर करने की माँग उठायी। समाजवादी पार्टी और बाक़ी विपक्ष ने भी विधानसभा में इस इशू पर सरकार को कॉर्नर किया। मायावती की उस वक्त ये इमेज थी के वो सुशासन चाहती है और गुंडागर्दी करने वालों के सख़्त ख़िलाफ़ है।
ये इमेज अब ख़राब होने लगी थी। डैमेज कंट्रोल करने के लिए मायावती ने केंद्र से शिफारिश की के वो इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर करना चाहती है। १७ जून २००३ के दिन ये केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया। सीबीआई ने सबसे पहले उन पुलिस ऑफिसर्स को रिमांड पर लिया जिन्होंने इनिशियल इन्वेस्टीगेशन में
हेराफेरी की थी। मामले की तह तक जाते हुए सीबीआई को दो बड़े सबूत मिले। जो लोग मधुमिता को मारने आए थे वो लोग अमरमणि की बीवी मधुबनी से संपर्क में थे उनकी कॉल रिकॉर्ड्स सीबीआई के हाथ लगे। और अमरमणि ने हत्या के तीन दिन पहले मधुमिता को बार बार फ़ोन किए थे ये रिकॉर्ड्स भी सीबीआई के हाथ लगे। सीबीआई के लिए मधुमिता के नौकर देशराज का बयान बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुआ।
इस तरफ़ मधुमिता की बहन निधि ने अपना संघर्ष जारी रखा था। कई धमकियों के बावजूद वो अलग अलग ऑफिसर्स को और नेताओं को मिलती रही। लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
आख़िरकार निधि ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। उसका ये कहना था के अमरमणि के राजनैतिक प्रभाव की वजह से CBI जांच बहुत धीरे हो रही है। प्रभावी जांच के लिए इस केस को उत्तर प्रदेश के बाहर दिल्ली या तमिलनाडु शिफ्ट करवाया जाय। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस केस को ८ फ़रवरी २००७ के दिन उत्तराखंड में ट्रांसफर किया।सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग की वजह से अब ये केस नेशनल इशू बन गया था।
पूरे देश में से निधि को समर्थन मिल रहा था। १६ जुलाई २०१२ के दिन उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अमरमणि और उसकी बीवी मधुबनी दोनों को मधुमिता शुक्ला के हत्या के आरोप में दोषी ठहराया और उम्र क़ैद की सजा सुनाई।
एक उभरता हुआ सितारा, एक मासूम लड़की किसी दरिंदे की हवस की वजह से बेवजह खत्म हो गई। तो दोस्तों ये कहानी थी मधुमिता शुक्ला की।
संसाधन / Resources
- Supreme Court of India: State Through CBI v. Amarmani Tripathi (26 September 2005)
- The Hindu: Supreme Court dismisses plea challenging the premature release of Amarmani Tripathi (25 March 2025)
- ThePrint: The life of poet Madhumita Shukla and the case against Amarmani Tripathi
- Aaj Tak: Madhumita Shukla murder case chronology
- Wikipedia: Amarmani Tripathi
अंतिम तथ्य-जांच: 22 अक्टूबर 2026



Reader discussion
अपनी बात साझा करें
कहानी पर अपनी राय या संदर्भ लिखें। तथ्यात्मक सुधार के लिए article link और विश्वसनीय आधार के साथ collab@rajtantrastories.in पर लिखना सबसे प्रभावी रहेगा।