एक लड़की के प्यार ने मासूम लड़के को बना डाला गैंगस्टर
छोटा राजन का नाम तो कई लोगों ने सुना होगा लेकिन ये नाम उसे मिला कैसे? अगर वो छोटा राजन था तो मुंबई अंडरवर्ल्ड के इतिहास में एक बड़ा राजन भी था। एक ऐसा गैंगस्टर जो कभी क्राइम की दुनिया में आना ही नहीं चाहता था। एक ऐसा गैंगस्टर जिसने अपने प्यार के लिए गुनाह का रास्ता चुना लेकिन क्या वो प्यार उसे मिल पाया? आइये देखते है उस इंसान की कहानी जिसका बहुत बड़ा हात था दावूद और छोटा राजन को बड़ा बनाने में।।राजन नायर की कहानी दो पार्ट्स में डिवाइड की गई है।
सत्तर के दशक में एक यंग मलयाली लड़का केरल से मुंबई आता है। इस लड़के का नाम था राजन नायर। घर की ख़राब हालत से तंग आकर वो मुंबई आया था ताकि यहाँ आकर कुछ अच्छे पैसे कमा सके और अपने परिवार को सपोर्ट कर सके। राजन नायर के पूरे ख़ानदान में क्राइम की कोई बैकग्राउंड दूर दूर तक नहीं थी। राजन ने भी कभी किसी प्रकार का क्राइम नहीं किया था।

मुंबई के नज़दीक थाने में एक कंपनी थी हिंदुस्तान अपैरल नाम की। उस कंपनी में राजन को टेलर का जॉब मिल गया था। दिन के १४ घंटे राजन काम करता, और इतनी मेहनत करने के बाद भी उसे दिन का महज ३० रुपया मिलता था। उसने इस कंपनी में ५ साल तक ईमानदारी से काम किया। तनखा बढ़ नहीं रही थी।
राजन को अब समझ आ गया था के अगर वो ऐसे ही जिंदगी भर भी काम करेगा तब भी भी वो मुंबई में अपना ख़ुद का घर तक नहीं ले पायेगा।
जिंदगी कट रही थी। और ऐसे में राजन की नजर एक लड़की पर पड़ी।काम से छूटकर जब वो घर की तरफ़ चलता तब उसी समय वो लड़की भी अपने ऑफिस से निकलकर घर जा रही होती थी। दोनों रोज़ एक दूसरे को देखते थे। मुलाक़ात हुई, बात हुई और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
इस लड़की की माली हालत भी कुछ खास नहीं थी। लेकिन उसके सपने बड़े थे। उसे कोई ऐसा चाहिए था जो उसे महंगे महंगे गिफ्ट्स लाकर दे, साड़िया लाकर दे और वो आराम की जिंदगी जिए। ये बात जब राजन को पता चली तब वो निराश हो गया। राजन उस लड़की के प्यार में इतना खो चुका था के वो उसके लिए कुछ भी कर सकता था।
ऐसे में उस लड़की का बर्थडे नज़दीक आ रहा था। राजन की सैलरी आने में तो बहुत वक्त था। उसके पास उसकी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए पैसे नहीं थे। और अब राजन का पेशेंस ख़त्म हो गया। रात को वो अपने ऑफिस पहुँचा और उस ऑफिस में रखी हुई एकमात्र क़ीमती चीज़ उसने चुरा ली। वो चीज थी टाइपराइटर।

टाइपराइटर लेकर वो चोर बाजार पहुँचा और उसने टाइपराइटर चोर बाजार में २०० रुपये में बेच दिया। २०० रुपये एक साथ राजन के हाथ में आए थे। राजन की आँखे बड़ी हो गई। इन २०० रुपयों से राजन ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक साड़ी खरीदी और उसका बर्थडे मनाया।
बर्थडे का सेलिब्रेशन तो ख़त्म हो चुका था लेकिन अब राजन को ईजी मनी दिखाई दे रहा था।
१४ घंटे काम करके ३० रुपया मिलता था तो १४ मिनट की चोरी में २०० रुपया।। अब टाइपराइटर चोरी करना राजन का साइड बिज़नेस बन गया। हर हफ़्ते राजन किसी ना किसी ऑफिस में जाकर टाइपराइटर चुराता था और चोरबाजार में जाकर बेचता था। हर हफ़्ते २ टाइपराइटर बेचकर ४०० रुपया कमाना उसका टारगेट था।अब हर हफ़्ते राजन अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने लगा, अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर डेट्स होने लगी। ये सब देखकर राजन की गर्लफ्रेंड भी बहुत खुश थी।
ये सिलसिला कुछ महीने चला लेकिन एक दिन चोरबाजार में पुलिस आ गई। हालाँकि पुलिस किसी दूसरे केस के सिलसिले में वहाँ पहुँची थी। लेकिन पुलिस के खबरी ने राजन की टिप दे दी। अगली बार जब राजन २ टाइपराईंटेंर लेकर चोरबाजार पहुँचा तब पुलिस उसका इंतज़ार कर रही थी।
भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के पुलिस ऑफ़िसर्स ने राजन को अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने राजन को ३ साल के जेल की सजा सुनाई। जेल में राजन की जिंदगी बदल गई। क्रिमिनल्स के साथ रहकर उसने अपराध की दुनिया के सारे पैतरे सीख लिए।
एक बात की राजन को ख़ुशी थी के उसकी गर्लफ्रेंड उसे मिलने जेल में भी आया करती थी।
जेल में राजन की मुलाक़ात वरदराजन मुदलियार के आदमीओ से हुई। वरदराजन, जिसे सब लोग वरदा भाई के नाम से जानते थे वो उस जमाने के कुछ बड़े गैंगस्टर्स में गिना जाता था।
जेल से निकलने के बाद राजन नायर ने ईमानदारी की जिंदगी को गुड बाय बोल दिया और अपनी ख़ुद की गैंग बनानी शुरू की। कुछ ही महीनों में राजन का एक छोटा गैंग तैयार हो गया।राजन ने इस गैंग का नाम रखा गोल्डन गैंग।
मुंबई के पूर्वी हिस्से में घाटकोपर, मानखुर्द, भांडुप, कुर्ला, विखरोली, चेम्बूर और आस पास के इलाकों में राजन अपना गैंग चलाने लगा।
शुरुआती दिनों में उसके आदमी वहाँ के दुकानदारों से, टैक्सी वालों से, रिक्शा वालों से हफ़्ता वसूली करने लगे। जैसे जैसे पैसे आने लगे वैसे उसका गैंग बढ़ने लगा। धीरे धीरे बिल्डर्स को धमकाना, बड़े बिज़नेसमैनस से प्रोटेक्शन मनी लेना, जगा ख़ाली करवाना ये सब काम गोल्डन गैंग करने लगी।
ऐसे में ही एक घटना हुई।तिलक नगर के सहकार सिनेमा पर एक लड़का और उसके दोस्त मूवी टिकट्स की ब्लैक सेलिंग करते थे। राजन को ये बात पता थी लेकिन वो उन लड़कों को निकम्मा मानता था और ज़्यादा ध्यान नहीं देता था।एक दिन सहकार सिनेमा पर पुलिस की रेड पड़ी और पुलिस उन ब्लैक में टिकट बेचने वाले लड़कों को पकड़ने लगी, डंडे से मारने लगी।

सारे लड़के डर गए थे और पुलिस का मार खा रहे थे। लेकिन उन में से एक लड़का बिल्कुल डरा नहीं। उल्टा उसने पुलिस हवलदार के हाथ से लाठी छीन ली और वो सारे पुलिस वालों को मारने लगा। कोई भी गुनहगार पुलिस को देखकर डर जाता है, भागने लगता है या फिर दया की भीख माँगता है लेकिन कोई गुनहगार, बिना भागे पुलिस को ही भगा रहा है ये बात पहली बार हुई थी। उस लड़के का नाम था राजन निकालजे। यही लड़का आगे जाकर छोटा राजन बना लेकिन उसकी कहानी अगले वीडियो में बतायेंगे। इस वीडियो में राजन नायर पर फोकस करते है।

सहकार सिनेमा पर जो वारदात हुई उसकी गूँज घाटकोपर विखरोली के लोकल अंडरवर्ल्ड में पहुँच चुकी थी।
ये बात जब राजन नायर ने सुनी तो उसने राजन निकलजे को मिलने बुलाया। राजन निकलजे का बेख़ौफ़ अंदाज़ और कुछ बड़ा करने की भूख राजन नायर को पसंद आई। उसने राजन निकलजे को गोल्डन गैंग में शामिल कर लिया। समस्या ये थी के राजन निकलजे और राजन नायर; दो दो राजन गोल्डन गैंग में थे। इसलिए अब जो बॉस था राजन नायर उसका नाम रखा गया बड़ा राजन और राजन निकलजे का नाम रखा गया छोटा राजन।
बड़ा राजन का गोल्डन गैंग अब बड़ा हो रहा था। अब उसे बड़ा हाथ मारने में इंटरेस्ट था।लेकिन गोल्ड की स्मगलिंग, बड़े कॉरपोरेट्स से हफ़्ता वसूली ये सब काम के लिए बड़ा राजन को होशियार और पढ़े लिखे लोगों की जरूरत थी जो वाइट कॉलर और सोफ़ेस्टिकेटेड दिखे अच्छी हिंदी और इंग्लिश बोले और क्राइम को प्लान करने में भी होशियार हो। और ऐसे में बड़े राजन की नजर पड़ी अब्दुल कुंजू पर। अब्दुल कुंजू ने जस्ट अपना स्कूलिंग ख़त्म किया था अंजुमे इस्लाम हाई स्कूल से। और अब वो अगले पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। अपने स्कूल का वो टॉपर था।

दिखने में हैंडसम, मीठी ज़ुबान और शार्प दिमाग़। राजन अन्ना ने उसे मिलने बुलाया और अपने गैंग में शामिल कर लिया। उस वक्त तक मुंबई के पूर्वी इलाको में बड़े राजन का नाम बहुत बड़ा हो चुका था। अब्दुल कुंजू के सिर पर अब राजन अन्ना का हाथ था। अब उसे आगे की पढ़ाई करने में कोई इंटरेस्ट नहीं था। बहुत ही कम समय में कुंजू बड़े राजन के नज़दीक आ गया था। उसका दिमाग़ और शार्प प्लानिंग से गैंग को बहुत फ़ायदा हुआ था। अब्दुल कुंजू को ये बात समझ आ रही थी की उसके जितना तेज दूसरा कोई नहीं है गैंग में।
उसने गोल्ड स्मगलिंग और ड्रग्स में भी काम करना शुरू किया। अपने भरोसे के लोगों का एक ग्रुप बना लिया। राजन को ये सब दिख रहा था लेकिन अब्दुल कुंजू से होनेवाले फायदे के सामने ये सारी चीज़ें उसे छोटी लग रही थी।
राजन के अड्डे पर जहाँ उसके सारे लड़के आया करते थे, सारी बातचीत होती थी वहाँ राजन की गर्लफ्रेंड भी आया करती थी। अब्दुल कुंजू की तारीफ़ वो भी सुना करती थी।अब्दुल की तरक्की, उसका सोफ़ेस्टिकेटेड दिखना बोलना ये सब चीज़ें राजन की गर्लफ्रेंड को पसंद आने लगी। उन दोनों का मिलना जुलना बढ़ गया और धीरे धीरे वो दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। लेकिन ये बात बड़े राजन को नहीं पता थी।
कुछ महीनों बाद अब्दुल कुंजू ने अपना अलग से गैंग तैयार कर लिया। अब वो राजन के गैंग में काम नहीं करता था। अब्दुल जो काम संभालता था उसका पैसा अब राजन के पास आना बंध हो गया।
ये देखकर राजन नायर बौखला गया था। उसने अब्दुल कुंजू को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मान लिया और दोनों गुटों में गैंगवार शुरू हो गया। और ऐसे में ही खबर आई के राजन की गर्लफ्रेंड ने अब्दुल कुंजू के साथ शादी कर ली है। ये बात सुनकर राजन नायर टूट गया। जिस लड़की को खुश रखने के लिए उसने क्राइम की दुनिया में कदम रखा था वही लड़की आज उसे छोड़कर उसके दुश्मन से जा मिली थी।
इतनी बड़ी चोट खाने पर राजन नायर का अगला कदम क्या था? बड़ा राजन और अब्दुल कुंजू के गैंग वॉर में आख़िर कौन जीता? और इन सबसे दावूद इब्राहिम का क्या कनेक्शन था। ये सब कुछ जानेंगे इस कहानी के सेकंड पार्ट में।
संसाधन / Resources
1. Byculla to Bangkok, S. Hussain Zaidi
2. Dongri to Dubai: Six Decades of the Mumbai Mafia, S. Hussain Zaidi
अंतिम तथ्य-जांच: 11 अक्टूबर 2026




Reader discussion
अपनी बात साझा करें
कहानी पर अपनी राय या संदर्भ लिखें। तथ्यात्मक सुधार के लिए article link और विश्वसनीय आधार के साथ collab@rajtantrastories.in पर लिखना सबसे प्रभावी रहेगा।