अब्दुल कुंजू , दावूद के भाई का बदला, अब्दुल कुंजू की मौत
दोस्तों राजन नायर की कहानी एक आशिक़ गैंगस्टर की कहानी है। एक मासूम मलयाली लड़का कीस तरह डॉन बना ये दिखाने वाली कहानी है। इसका फर्स्ट पार्ट पब्लिश हो चुका है। ये वीडियो इस कहानी का दूसरा हिस्सा है। अगर आपने फर्स्ट पार्ट नहीं देखा हो तो लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिया गया है।
जब बड़े राजन ने ये सुना के उसकी लॉंगटाइम गर्लफ्रेंड ने अब्दुल कुंजू से शादी कर ली है, उसके सबसे बड़े दुश्मन से शादी कर ली है तब अब्दुल कुंजू के लिए राजन नायर का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया।
ऐसे में ही अब्दुल कुंजू को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के अंडर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। राजन नायर के लिए ये बहुत बड़ा मौक़ा था।
अब्दुल कुंजू गैंग का सफाया
जब अब्दुल कुंजू पुलिस की कस्टडी में था तब राजन के लोगों ने अब्दुल के गैंग मेंबर्स पर अटैक किया। उन्हें बुरी तरह मारा। उतना ही नहीं तो राजन ने अपने लोग अब्दुल कुंजू के घर भी भेजे। उद्देश्य था राजन की पुरानी गर्लफ्रेंड और अब्दुल कुंजू की वाइफ को उठाकर लाने का। लेकिन जब वो अब्दुल के घर पहुँचे तब उसकी वाइफ वहाँ नहीं थी।

अब्दुल कुंजू को जेल में ये सारी खबरे मिल रही थी लेकिन उसके हाथ बाँधे हुए थे। जब तक वो पुलिस की कस्टडी में रहेगा तब तक वो कुछ नहीं कर सकता था। यहाँ राजन हर रोज़ अब्दुल के किसी ना किसी गैंग मेम्बर को ख़त्म कर रहा था। अब्दुल को समझ आ गया था के किसी तरह उसे जेल से बाहर आना पड़ेगा। कई बार उसने बेल के लिए अप्लाई किया लेकिन नेशनल सिक्योरिटी एक्ट में बेल मिलना बहुत ज़्यादा मुश्किल था।
एक दिन अब्दुल कुंजू को विखरोली कोर्ट में जब पुलिस ले जा रही थी तब उसने पुलिस की आँखों में लाल मिर्च का पाउडर दाल दिया और वो वहाँ से भाग निकला। दूसरे ही दिन उसने राजन नायर को मेसेज भेजा। अब्दुल कुंजू सुलह करना चाहता था। अब्दुल के गैंग पर पूरा फोकस होने की वजह से राजन का भी बहुत नुकसान हो रहा था।
उसके बाक़ी के धंधों से आने वाला पैसा कम हो गया था। आखिरकार ये तय हुआ के दोनों एक दूसरे की गैंग्स को तकलीफ़ नहीं देंगे। दोनों गैंग्स में एरिया बाटे गए। बिज़नेस बाटे गए और ये तय हुआ के दोनों एक दूसरे के काम में टांग नहीं अड़ायेंगे। सुलह हो चुकी थी लेकिन दोनों के दिलो में रंजिश अभी भी क़ायम थी।
दावूद के भाई का बदला
इसी दौरान एक और गैंग वॉर मुंबई में चल रहा था। वो था दावूद की डी कंपनी और करीम लाला की पठान गैंग के बीच।दोनों गैंग्स बड़े लेवल की थी। दावूद उभरता हुआ गैंगस्टर था। पठान गैंग पहले से ही अपना कंट्रोल बनाए बैठी थी और खोना नहीं चाहती थी।
इसी लड़ाई में, पठान गैंग के अमीरजादा और आलमजेब ने दावूद के बड़े भाई साबिर को मार डाला।
दावूद बौखला गया था लेकिन कुछ कर नहीं पा रहा था। पठान गैंग दावूद के मुक़ाबले बहुत बड़ी और ताक़तवर थी।

दावूद को ऐसा कोई चाहिए था जो अमीरजादा और आलमजेब को मार सके लेकिन कोई ऐसा जिसकी गिनती बड़े गैंग्स में ना होती हो। इसका फ़ायदा ये था के वो पठान गैंग के नजर में भी नहीं आयेगा और काम सक्सेसफुल होगा। ऐसे में दावूद ने राजन नायर को मिलने बुलाया। दावूद की तरफ़ से इनविटेशन आयेगा ये राजन नायर ने कभी सोचा नहीं था। दावूद को वो एक बड़ा डॉन मानता था। वो दावूद को मिलने पहुँचा भिंडी बाजार के दावूद के ऑफिस मुसाफिरखाना। बड़े राजन के साथ उसके सबसे करीबी २-३ लोग ही थे। उनमे से एक था छोटा राजन।
पहली बार वो सब दावूद से मिल रहे थे। बड़ा राजन और छोटा राजन दावूद से मिलकर बहुत प्रभावित हो गए। उसकी पर्सनालिटी, पॉवर, पैसा देखकर दोनों की आँखे चमक गई।
दावूद ने उनसे अपना गम बाटा। उसके भाई के मौत का बदला वो लेना चाहता था। और इस काम में वो बड़े राजन की मदत माँग रहा था। इतना बड़ा गैंगस्टर अगर मदत माँग रहा है तो बड़ा राजन मना कैसे करता? बड़े राजन ने अमीरजादा और आलमजेब को मारने की जिम्मेदारी उठा ली।
उसे पता था के जो भी ये काम करेगा वो या तो पकड़ा जाएगा या तो मारा जाएगा। इसीलिए, बड़ा राजन ये काम किसी अपने गैंग मेम्बर को नहीं देना चाहता था। उसने एक आदमी को ढूंढा। उसका नाम था डेविड परदेसी। डेविड परदेसी एक २४ साल का लड़का था जिसकी कोई फ़ैमिली नहीं थी। इस आदमी के कोई सपने नहीं थे उसमें कोई काबिलियत नहीं थी। लोकल ट्रेन में लोगों की जेबें काटकर छोटी मोटी चोरी कर के उसका काम चल जाता था।

परदेसी को तो बंदूक चलाना भी नहीं आता था। बड़े राजन ने परदेसी को मुंबई के नज़दीक उरन नाम के गाँव में रखा और उसे ट्रेनिंग दी जाने लगी। इस तरफ़ बड़ा राजन मौक़ा ढूँढ रहा था पठान गैंग के आलमजेब और अमीरजादा को मारने का। ऐसे में पुलिस ने किसी केस में अमीरजादा को अरेस्ट कर लिया। ये मौक़ा बड़ा राजन गंवाना नहीं चाहता था। उसने तय किया के अमीरजादा को कोर्ट रूम में ही मार देंगे।
फाइनली ६ सितंबर १९८३ का दिन तय किया गया। बड़े राजन के सोर्सेज ने उसे कन्फर्म खबर दी थी के ६ सितंबर को अमीरजादा की पेशी है कोर्ट में।
कोर्ट शूटआउट

परदेसी को सेशंस कोर्ट लाया गया। साधारण से कपड़े पहनकर परदेसी कोर्ट में घूम रहा था। शर्ट के अंदर उसने अपनी रिवाल्वर छुपायी हुई थी।
अमीरजादा को कोर्ट में लाया गया और जज के सामने खड़ा किया गया।उसके आसपास बहुत सारे पुलिस ऑफ़िसर्स थे वकील थे। परदेसी क्लियर शॉट का वेट कर रहा था।
कोर्ट कंपाउंड में बड़ा राजन और उसके दो साथी गाड़ी में वेट कर रहे थे। अगर परदेसी अपना काम पूरा करके ज़िंदा बच कर निकला तो उसे कोर्ट से बाहर दूर कहीं ले जाना उनका मकसद था। हियरिंग पूरी हुई और अभी भी परदेसी को शॉट नहीं मिल रहा था। कुछ और मिनट अगर वेट करता तो अमीरजादा पुलिस प्रोटेक्शन में निकल जाता।
इसी लिए बिना किसी चीज की परवा किए परदेसी, अमीरजादा के नज़दीक जाने लगा। हियरिंग पूरी होने की वजह से पुलिस भी धीरे धीरे कोर्ट से बहार जा रही थी। और फाइनली परदेसी को क्लियर शॉट मिला। उसने अपनी रिवाल्वर निकाली। उसके पहनावे से और शकल से किसी को वो गैंगस्टर नहीं लग रहा था और इसीलिए रिवाल्वर निकालने के बाद भी उसके सामने ज्यादातर पुलिस वालों का ध्यान नहीं गया।
उसने निशाना साधा और गोली चलायी। गोली अमीरजादा के गले पर लगी और वो नीचे गिर गया। बंदूक की आवाज से पूरा कोर्ट रूम सन्न हो चुका था। किसी को समझ नहीं आया के क्या हुआ है।

जब परदेसी कोर्ट के बाहर भागने लगा तब सब इंस्पेक्टर बागवान की उसपर नजर पड़ी। बागवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और परदेसी की तरफ़ गोली चलायी। गोली लगने की वजह से परदेसी नीचे गिरा उसका ख़ून बह रहा था। बागवान ने तुरन आकर उसे पकड़ लिया और नज़दीक के जेजे हॉस्पिटल ले गए। अमीरजादा ऑन द स्पॉट ख़त्म हो चुका था।
परदेसी पुलिस की कस्टडी में था। वो कोई गैंगस्टर नहीं था। उसने इसके पहले कभी कोई मर्डर नहीं किया था। अरेस्ट होने से वो बहुत डर गया था। सब इंस्पेक्टर बागवान ने उसे सलाह दी के वो पुलिस का विटनेस बन जाएगा तो उसकी सजा कम होगी। परदेसी तुरंत मान गया।
उसने पुलिस को पूरा कोआपरेट किया और दावूद और बड़े राजन का नाम बता दिया। पुलिस ने तुरंत दावूद और बड़े राजन को अरेस्ट कर लिया।
करीम लाला का बदला
इस तरफ़ पठान गैंग में खलबली मची हुई थी। अमीरजादा करीम लाला को बहुत प्यारा था। उसके मरने से पूरे पठान गैंग को शॉक लगा था। कोर्ट में पुलिस प्रोटेक्शन के बीच किसी का मर्डर होने की ये पहली घटना थी। शुरुआत में उन्हें यही लगा था के परदेसी दावूद का शूटर है लेकिन बाद में उन्हें पता चला के ये काम बड़ा राजन का है।
पठान गैंग के मुक़ाबले राजन की गोल्डन गैंग बहुत छोटी थी। इसीलिए अब ये बात पठान गैंग के ईगो पर आ चुकी थी। गैंग की साख बचाना जरूरी था। करीम लाला ने तय किया के पठान गैंग का कोई भी आदमी इस ऑपरेशन में शामिल नहीं होगा। दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है।
करीम लाला ने अब्दुल कुंजू को मिलने बुलाया और राजन को मारने का काम दिया। अब्दुल कुंजू कई सालो से राजन को मारने का मौक़ा ढूँढ रहा था। और यही काम जब उसे पठान गैंग ने दिया और बदले में प्रोटेक्शन और पैसे भी ऑफर किए तब अब्दुल कुंजू ख़ुशी से पागल हो गया।

उसने पठान गैंग को अपना प्लान बताया। उसने कहा के जिस तरह अमीरजादा को कोर्ट रूम में मारा गया उसी तरह बड़े राजन को भी कोर्ट में ही मारेंगे। इस काम के लिए उसने एक ऐसा आदमी ढूंढा जिसपर कोई भी कभी भी शक नहीं कर सकता था।
इस आदमी का नाम था चंद्रशेखर सफ़ालिका। चंद्रशेखर एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर था। वो घाटकोपर में ऑटो रिक्शा चलाता था और गोल्डन गैंग से नाराज था, क्योंकि गोल्डन गैंग उससे हर हफ़्ते १० रुपया वसूली करती थी। गोल्डन गैंग का एक आदमी उसकी छोटी बहन को तंग करता था, बुरी नजर से देखता था। चंद्रशेखर चाहकर भी कुछ कर नहीं पा रहा था। ऐसे में उसे राजन को मारने का काम दिया गया और बदले में ५०,००० रुपये भी दिए गए। उसने सोचा के राजन को तो मारना ही है। अगर वो पकड़ा जय या फिर मारा भी जय तो वो अपने परिवार के लिए अच्छे ख़ासे पैसे छोड़ जाएगा।
आखिरकार ३० सितंबर १९८३ का दिन तय हुआ। उस दिन राजन की कोर्ट में पेशी थी लेकिन वो केस कोर्ट रिकॉर्ड में जान बुझकर दिखाया नहीं गया था। ये खबरदारी पुलिस ने ली थी। लेकिन इसकी खबर अब्दुल कुंजू को हो चुकी थी।
कोर्ट मर्डर का बदला कोर्ट में
३० सितंबर के दिन राजन को कोर्ट में लाया गया। इस बार पहले से कई ज़्यादा पुलिस राजन को घेर कर खड़े थे। पुलिस ने पूरी खबरदारी ली थी। कोर्ट रूम में आने वाले हर इंसान की तलाशी ली जा रही थी। राजन को कोर्ट रूम में मारना इम्पॉसिबल था। कोर्ट रूम के बाहर कोर्ट के कंपाउंड में पुलिस की बस खड़ी थी जिसमें राजन को लाया गया था।
कोर्ट कंपाउंड में एक नेवी ऑफिसर चक्कर लगा रहा था। उसके हाथ में एक किताब थी। वाइट यूनिफार्म, नेवी की कैप पहना हूँ वो आदमी किसी की नजर में नहीं आया। बल्कि पुलिस कांस्टेबल्स उससे रिस्पेक्टफ़ुल्ली बात कर रहे थे। वो ऑफिसर किसी का वेट कर रहा था और कैज़ुअली वाक कर रहा था।
हियरिंग ख़त्म हुई और राजन को लेकर पुलिस कोर्ट रूम से बाहर आई। सारे पुलिस वाले खुश थे की कोर्ट में कुछ बवाल हुआ नहीं। राजन को लेकर पुलिस वाले पुलिस बस की तरफ़ बढ़े और तभी वो नेवी ऑफिसर राजन की तरफ़ आया। किसी पुलिस वाले ने उसे रोका नहीं क्योंकि दिखने में तो वो एक नेवी का बड़ा ऑफिसर लग रहा था।
पुलिस छोड़ो ख़ुद राजन को भी उसपर कोई डाउट नहीं हुआ। राजन के नज़दीक पहुँचते ही उस नेवी ऑफिसर ने अपने हाथ में जो किताब थी उसमें से रिवॉल्वर निकाली और राजन पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से फायर किया। चार गोलिया फायर की गई और राजन ऑन थे स्पॉट ख़त्म हो गया। वो नेवी ऑफिसर की यूनिफार्म में चंद्रशेखर सफलीका था। काम होने के बाद उसने भागने की कोशिश भी नहीं की और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
केरल से आया हुआ ये मासूम लड़का जो अपने प्यार के लिए गैंगस्टर बना वो ख़त्म हो चुका था। क्राइम की दुनिया में पैर रखने का रीजन जो भी हो, उसका रिजल्ट दर्दनाक ही होता है।
संसाधन / Resources
1. Byculla to Bangkok, S. Hussain Zaidi
2. Dongri to Dubai: Six Decades of the Mumbai Mafia, S. Hussain Zaidi
अंतिम तथ्य-जांच: 11 अक्टूबर 2026



Reader discussion
अपनी बात साझा करें
कहानी पर अपनी राय या संदर्भ लिखें। तथ्यात्मक सुधार के लिए article link और विश्वसनीय आधार के साथ collab@rajtantrastories.in पर लिखना सबसे प्रभावी रहेगा।